एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पुलिस की राइफल छीनकर भाग रहे बदमाश दबोचे गए

Ballia Updated Fri, 26 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बलिया। नगर के एनसीसी तिराहे पर बुधवार की दोपहर अचानक कुछ शातिर अपराधियों से पुलिस का आमना-सामना हो गया। अपराधियों ने एक सिपाही व होमगार्ड की जमकर पिटाई की और उनकी राइफल छीन कर भागने लगे। सिपाही के शोर मचाने पर आस-पास के लोगों ने अपराधियों को दौड़ा कर धर दबोचा और उनकी जमकर पिटाई की। इस बीच सूचना पाकर मौके पर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने राइफल को कब्जे में लेने के साथ ही दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए शातिर अपराधियों की तलाशी के दौरान दोनों के पास से दो लाख से अधिक का हेरोइन बरामद किया गया है। गुरुवार को दोनों को संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद में बढ़ रहे अपराध पर नकेल कसने के लिए महकमे के आला अफसरों ने मातहतों को सख्ती से कार्रवाई का निर्देश दिया है। इसके मद्देनजर जिले के शातिर अपराधियों पर नजर रखी जा रही है। बुधवार की दोपहर नगर के भीड़-भाड़ वाले एनसीसी तिराहे पर अचानक कुछ शातिर अपराधी एक सिपाही से टकरा गए। सिपाही के साथ एक होमगार्ड भी था। सिपाही ने उन्हें पकड़ने के लिए दौड़ा लिया। इस दौरान अपराधियों व सिपाही के बीच जमकर मारपीट हुई। अपराधियों ने सिपाही ओम प्रकाश सिंह तथा होमगार्ड गुड्डू यादव को मारपीट कर जख्मी कर दिया। इतना ही नहीं सिपाही की राइफल छीन वह भागने लगे। शोर सुनकर आस-पास के लोगों ने उन्हें दौड़ा लिया। दोनों को पकड़ लिया गया और उनकी जमकर पिटाई की गई। उधर घायल सिपाही व होमगार्ड को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के बाद दोनों को घर भेज दिया गया।
उधर घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मौके से शातिर अपराधी जर्नादन राजभर तथा झुन्ना धोबी निवासीगण सहतवार को हिरासत में ले लिया।
दोनों की तलाशी ली गई, उनके पास से दो लाख से अधिक की हेरोइन बरामद हुआ। दोनों को संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया। पुलिस कप्तान ने सिपाही व होमगार्ड की पीठ थपथपाते हुए उन्हें बेहतर काम के लिए बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें