एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सभापति पद पर अधिकांश निर्विरोध चुने गए

Ballia Updated Wed, 31 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बलिया। जिले के 158 साधन सहकारी समितियों के सभापति एवं उपसभापति पद का चुनाव हुआ। इस पद के लिए भले ही कहीं-कहीं कांटे की टक्कर रही। लेकिन इस चुनाव सत्तारुढ़ दल के प्रतिनिधियों का ही वर्चस्व दिखा। अधिकांश पदों पर निर्विरोध चुनाव के जरिए ही सभापति चुने गए। तीन समितियों के चुनाव किसी कारणवश स्थगित कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिल्थरारोड संवाददाता के भारी गहमा गहमी के बीच क्षेत्र के साधन सहकारी समितियों के सभापति पद के चुनाव में सत्तारुढ़ दल प्रतिनिधियों का ही वर्चस्व रहा। चुनाव में बहुता चक उपाध्याय से प्रद्युमभन सिंह, भुवारी से राजेश मिश्र, चौकिया से पारसनाथ यादव, दफलपुरा से महातम यादव, दोथ से रुद्रप्रताप यादव, पशुहारी से सत्येंद्र यादव, टंगुनिया रमेश यादव, बांसपार बहोरवां से अक्षयलाल यादव, बिठुवां से रामाधार, चरौंवा से लालबचन यादव, शाहपुर टिटिहां से विनायक यादव सभापति चुने गए। इब्राहिमपट्टी संवाददाता के अनुसार इब्राहिमपट्टी से जेपी सिंह, अवराई कला से बृजभान यादव, भीमपुरा से चुलबुल गुप्ता, ससना बहादुरपुर से राजेश्वर सिंह, मुहम्मदपुर से लीलावती देवी, तिरनई से रामअवध सभापति चुने गए। बड़ागांव संवाददाता के अनुसार साधन सहकारी समिति रामपुर पर मदन यादव निर्विरोध चुए गए। चिलकहर संवाददाता के अनुसार कुरेजी पर रामजनम पांडेय के नेतृत्व में सभापति एवं सभापति के चुनाव किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से सभापति पर छोटेबाबू सिंह को व उपसभापति पद पर चंद्रबलिराम को निर्विरोध चुना गया। जिला सहकारी बैंक के राम जनम पांडेय, अंजू, अनिल, पंजय, मंजीत, राजेंद्र को निर्विरोध सदस्य चुना गया। जबकि सहकारी संघ चिलकहर ओंकार सिंह, गजाधर, सरिता, तारा देवी को चुना गया। केंद्रीय उपभोक्ता संघ के प्रमोद पांडेय, प्रेमसागर, दिनेश सिंह, जिला सहकारी संघ बलिया के लिए भरत भूषण, सरोज, भृगुनाथ यादव, दीनानाथ यादव व इफकोे के लिए राहुल सिंह, ओंकार सिंह, पीसीएफ के तेजनारायण सिंह, क्रय विक्रय के वीरेंद्र सिंह, अवधेश सिंह, सुभाष सिंह, राजेंद्र, उपेंद्र, तारा को चुना गया। जबकि सहकारी चीनी मिल के सदस्य के रूप में राजेंद्र, विजय, परमहंस सिंह को सर्वसम्मति से चुना गया। इस मौके जोगापुर ग्राम प्रधान श्यामबिहारी यादव, बुढऊ ग्राम प्रधान संजय सरोज, बीडीसी सदस्य प्रमोद पांडेय, विजय, अनिल पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें