एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

विवाहिता की ले उड़े बाली

Ballia Updated Thu, 01 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बांसडीहरोड(सं.)। क्षेत्र के मनियारी जसांव गांव में बुधवार की दोपहर दो ठग एक नवविवाहिता की बाली उड़ा दिए। पीड़िता ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनियारी जसांव निवासी संतोष शर्मा की पत्नी रिंकू देवी बुधवार की दोपहर अपने दरवारे पर बैठी थी। इसी बीच दो ठग आए और उनको अपने शब्दजाल में फंसाकर उनके कान का बाली ठग कर फरार हो गए। पीड़ित की मानें तो ठग पहले चावल मांगे और उसमें 20 रुपये के साथ ही कोई भी सोने को रखने को कहा। उन्होंने कहा कि यह 20 रुपये शाम तक 20 हजार हो जाएगा। महिला ने ठगों को चावल व उसमें 20 रुपए के साथ ही सोने की बाली रख दे दिया। उन्होंने तंत्रमंत्र पढ़ चावल की गठरी को शाम को खोलने के लिए कह वहां से चंपत हो गए। कुछ देर बाद जब आसपास के लोगों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने महिला से गठरी खोल उसे देखने को कहा। महिला ने जब गठरी खोला तो उसमें सोने का बाली गायब देख, उसके होश उड़ गए ग्रामीणों ने ठगों को ढूंढने का काफी प्रयास किया, लेकिन उनका कहीं आता-पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें