एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

फिरौती दो नहीं तो उड़ा देंगे बम से!

Ballia Updated Wed, 07 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बलिया। गाजीपुर के दो युवकों ने 29 अक्तूबर को िफल्म शूटआउट एट लोखंडवाला की तर्ज पर नगर के लोहापट्टी स्थित जूते की दुकान पर कंकड़ पत्थर से बना बम किसी से भेजवा दिया। दुकानदार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस अधीक्षक ने इसकी गोपनीय जांच शुरू करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के काजीपुरा निवासी सेराज अहमद पुत्र रजाऊ रहमान की नगर के लोहापट्टी में जूते की दुकान है। गाजीपुर के करीमुद्दीनपुर निवासी सुनील गुप्त (25) पुत्र रामजन्म गुप्त जूते-चप्पल का कारोबार करता था और नगर के सेराज अहमद के यहां से माल ले जाता था। व्यापार में घाटा लगने की वजह से करीब डेढ़ साल पहले उसकी दुकान बंद हो गई थी और इस पर करीब पांच लाख का कर्ज था। कर्ज देने वाले सुनील से तगादा करने लगे। इसी बीच सुनील ने एक रात शूट आउट एट लोखंडवाला पिक्चर देखी। इसी की तर्ज पर प्लान बनाया कि किसी व्यापारी को धमकी देकर रुपये वसूले जाएं। इस योजना के तहत सुनील ने 25 अक्तूबर को गाजीपुर स्टेशन रोड थाना कोतवाली क्षेत्र के फराज अब्बास पुत्र आदिल अब्बास के यहां से फर्जी आईडी प्रूफ लगाकर सिम हासिल किया। 29 अक्तूबर को घर से एक पैकेट में कथित बम लाकर एक छोटी बच्ची के माध्यम से लोहापट्टी स्थित जूते की दुकान पर भेजवाया। कुछ देर बाद शहर से बाहर जाकर सुनील ने फोन कर कहा कि सलामती चाहते हो तो एक गिफ्ट भेज रहा हूं उसे देख लेना। फिर 31 अक्तूबर को फोन किया कि पांच लाख दे दो नहीं ऐसा बम भेजूंगा कि तुम्हारी पूरी फेमिली उड़ जाएगी। दुकानदार की सूचना पर इस संबंध में शहर कोतवाली में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। गाजीपुर के करीमुद्दीनपुर स्टेशन से सोमवार की रात करीब 10 बजे सुनील को गिरफ्तार कर लिया। सुनील की निशानदेही पर गाजीपुर के सिम विक्रेता फराज अब्बास को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें