रसड़ा । कोतवाली थाने के बस्तौरा गांव में गुरुवार रात मूर्ति विसर्जन के दौरान दो समितियों में हुई मारपीट में दोनों समितियों के 12 लोग घायल हो गए।
क्षेत्र के बस्तौरा गांव के दो समितियों के नेतृत्व में लक्ष्मीपूजन का कार्य संपन्न करने के बाद मूर्तियों को लेकर नाचते-गाते विसर्जन के लिए ले जा रहे थे। इसी बीच एक समिति द्वारा आगे बढ़ने को लेकर लेकर दूसरे समिति के सदस्यों से झड़प हो गई। देखते ही देखते दोनाें पक्षों में मारपीट होने लगी। इस दौरान दोनों समितियों के सदस्यों के बीच चले लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर में 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें एक पक्ष से जागा राजभर (45), बेचू राजभर (28), मनोज राजभर (22), लल्लन (25), संजय (28), जयनाथ (23) दूसरे पक्ष के हीरा राजभर (40), मुन्ना (45), अरविंद (22), साधु (26), छट्ठू (26), श्रीनिवास (27) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी व निजी चिकित्सकों के यहां कराया गया। एक पक्ष ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।