एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

शिक्षक हत्याकांड की नहीं सुलझी गुत्थी

Ballia Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

चिलकहर। कुरेजी-कुकुरहां नहर मार्ग पर बलेसरा शाहपुर नट गांव के पास शिक्षक इंद्रजीत प्रजापति की बीते मंगलवार की रात गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। घटना के तीन दिन बीतने के बाद भी पुलिस हत्या का खुलासा नहीं कर सकी है। थानाध्यक्ष डीपी सिंह ने बताया कि शिक्षक हत्याकांड के मामले में तीन बिंदुओं पर जांच चल रही है। बहुत जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा। हत्या के मामले में पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गड़वार थाना क्षेत्र के हजौली के टेकारही गांव निवासी कोचिंग संचालक व शिक्षक इंद्रजीत प्रजापति की हत्या के दूसरे दिन शिक्षक की लाश को पुलिस ने कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेजा था। हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस कप्तान के निर्देश पर जिले के तेज-तर्रार तीन थानाध्यक्षों को लगाया गया है। हत्या के 72 घंटे बाद भी पुलिस शक के आधार पर जहां-तहां छापेमारी की कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से छह लोगों को उठाया है। उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। हत्याकांड की तफ्तीश कर रहे थानाध्यक्ष गड़वार ने बताया कि शिक्षक की हत्या के मामले में तीन बिंदुओं पर जांच चल रही है। घटना को पुरानी रंजिश, पैसे का लेन-देन तथा आशनाई से जोड़कर देखा जा रहा है। हत्याकांड की गुत्थी कब तक सुलझती है यह आने वाला समय ही बताएगा। फिलहाल पुलिस प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें