एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में शामिल करें

Ballia Updated Tue, 11 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बिल्थरारोड (सं.)। भोजपुरी छात्र परिषद राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार गुप्त ने राष्ट्रपति को पत्र भेज भोजपुरी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग की। उन्होंने पृथक पूर्वांचल राज्य के गठन की वकालत करते हुए राज्य के गठन के लिए भोजपुरी भाषा-भाषी क्षेत्र की जनता को एकजुट होकर संघर्ष का आह्वान किया। सोमवार को अपने आवास पर अमर उजाला विशेष बातचीत के दौरान कहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूर्वी उप्र, पश्चिम बिहार, मध्य प्रदेश, नेपाल में भोजपुरी भाषा बोलचाल की भाषा है। विदेशों में भी भोजपुरी भाषा की धूम है। इतना होते हुए अपने ही देश में भोजपुरी को सम्मानजनक स्थान नहीं मिल सका है। उन्होंने भोजपुरी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग की। स्पष्ट किया कि पृथक राज्य के गठन के बगैर भोजपुरी भाषा-भाषी क्षेत्र का विकास नही हो सकता। कहा कि छोटेग प्रदेश विकास के कीर्तिमान प्रतिदिन स्थापित कर रहे है। किंतु पूर्वांचल विकास से कोसों दूर है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें