एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

शास्त्रीजी के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प

Ballia Updated Sun, 13 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बिल्थरारोड। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लालबहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर शुक्रवार की देरशाम कांग्रेस कमेटी की ओर से नगर स्थित कैंप कार्यालय पर ‘आधुनिक परिवेश में शास्त्री के आदर्शों की उपादेयता ’ विषयक गोष्ठी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोष्ठी में वक्ताओं ने स्व. शास्त्री के व्यक्तित्व व कृतित्व की चर्चा करते हुए उनके सिद्धांतों के अनुरूप सुखी, संपन्न एवं शक्तिशाली राष्ट्र निर्माण का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्व. शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व सचिव अब्दुल माजिद नोमानी ने शास्त्री को युगद्रष्टा की संज्ञा से विभूषित करते हुए कहा कि संक्रमणशील परिस्थितियों के बावजूद स्व. शास्त्री ने देश के मान-सम्मान और स्वाभिमान पर आंच नहीं आने दी। जिला पंचायत सदस्य अहमद कमाल लड्डन स्व. शास्त्री को बहुमुखी प्रतिभा का धनी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें