एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

प्रकाशोत्सव पर निकली शोभा यात्रा

Ballia Updated Fri, 18 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बलिया। गुरुद्वारा सिख समुदाय के तत्वावधान मेें सिखों के 10वें गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर गुरुवार को सिख समुदाय के लोगों ने विराट शोभा यात्रा निकाली। शोभा यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरी। इस दौरान कलाकारों ने करतब दिखा कर लोगों को अचंभित कर दिया। यात्रा में हाथी और घोड़े के साथ स्कूली बच्चों ने अपनी सहभागिता निभाई। इस दौरान शबद कीर्तन गाते हुए लोग गुरुद्वारे पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोभा यात्रा गुरुद्वारे से निकलकर चौक, स्टेशन रोड, मालगोदाम, शीशमहल, जापलिनगंज नया चौक, रामलीला मैदान, विजय सिनेमा, स्टेशन रोड आदि जगहों से होते हुुए वापस गुरुद्वारे पहुंची। इसमें गुरु गोविंद सिंह महराज के खालसा रूप में आगे-आगे चल रहे थे उनके पीछे गुरु महराज की सवारी थी। इसमें नागाजी सरस्वती शिशु मंदिर भृगु आश्रम, सरस्वती शिशु मंदिर जगदीशपुर के बच्चे शामिल हुए। यात्रा में मार्ग पर युवक युवतियां झाड़ू लगाते हुए सड़क को साफ करते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें