एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

कम तेल मिलने पर ग्रामीणों ने काटा हंगामा

Ballia Updated Fri, 18 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बांसडीहरोड। माधोपुर के सस्ते गल्ले के दुकानदार द्वारा कम तेल देने से नाराज ग्राम पंचायत बभनौली के नारायणपुर के ग्रामीणों ने गुरुवार को हंगामा कर दिया। गुस्साए ग्रामीण मिट्टी के तेल से भरा ड्रम अपने गांव उठा ले गए। बाद में पुलिस ने ड्रम को कब्जे में लिया और उसे पुन: माधोपुर गांव भेजवा दिया। इस मामले पुलिस ने कोटेदार व प्रधान को थाने पर बुलाया और ग्रामीणों को सहूलियत देने की बात कहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बभनौली गांव में कोटे की दुकान थी जिसे किसी कारणवश निरस्तकर वहां के कार्डधारकों को माधोपुर गांव से अटैच कर दिया गया। वहां मिट्टी तेल लेने को लेकर कोटेदार व ग्रामीणों के बीच अक्सर तू-तू मैं मैं होती रहती है। ग्रामीणों का कहना था कि पहले कोटे की दुकान से तीन लीटर मिट्टी तेल दिया जाता था। लेकिन इस कोटेदार द्वारा मात्र ढ़ाई लीटर ही तेल दिया जा रहा था। ग्रामीणाें ने कोटेदार पर आरोप लगाया कि सगे संबंधियों को तेल अधिक दिया जा रहा था। कम मिट्टी तेल मिलने पर आक्रोशित ग्रामीण भरे ड्रम को अपने गांव लेते आए। इस पर कोटेदार ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ड्रम को कब्जे में लेकर पुन: माधोपुर गांव पहुंचवाया। इस मामले में पुलिस कोटेदार व प्रधान को थाने पर बुलाया और ग्रामीणों को सहूलियत देने की बात कहीं।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें