रसड़ा। पटना में 30 जनवरी को होने वाले जननायक अन्ना हजारे और राष्ट्रनायक बीके सिंह द्वारा आयोजित गणतंत्र रैली को सफल बनाने के लिए छात्र युवा संघर्ष मोर्चा की व्यवस्था परिवर्तन यात्रा वाराणसी के बीएचयू से चलकर रविवार को रसड़ा पहुंचा। जहां मथुरा पीजी कालेज के छात्रनेताओं ने इसका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। प्यारे लाल चौराहे पर रैली के माध्यम से छात्रनेताओं ने 30 जनवरी को जनतंत्र रैली में शिरकत करने का आह्वान किया।
इस मौके पर बीएचयू के पूर्व महामंत्री डा. उमेश सिंह ने कहा कि राष्ट्र गंभीर संकट में है। पूरे उत्तर व पूर्वोत्तर भारत की एकता को खतरा है। नक्सलवाद दर्जनभर राज्यों में अपना पांव पसार चुका है और देश का संसद कारपोरेट हाउस की तरह कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार जनता से कर वसूलने के लिए रोजाना नए कानून बनाती है। जातिवाद, क्षेत्रवाद और दंशवादी घृणित राजनीति के विरुद्ध शिक्षा और रोजगार के सवाल पर छात्र युवा संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में 30 जनवरी को आयोजित कार्यक्रम में देश व छात्रों व नौजवानों को हिस्सा लेने का आह्वान किया गया। यात्रा के साथ नीरज सिंह पूर्व महामंत्री काशी विद्यापीठ, शैलेंद्र पांडेय कवि, विकास तिवारी, रविश सिंह, विकास यादव, शशांक सिंह, राघवेंद्र मिश्र आदि छात्रनेताओं का मथुरा पीजी कालेज के छात्रनेता इंद्रजीत सिंह, संतोष पांडेय, अंकुश सिंह, संजय सिंह, तुषार सिंह, मनीष गुप्त, मंजर रब्बानी, रमाकांत सिंह, सुनील शाहू, दयाशंकर विद्यार्थी आदि छात्रनेताओं ने स्वागत किया।