एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बैंक योजनाओं का उठाएं लाभ

Ballia Updated Thu, 14 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

रसड़ा। पूर्वांचल ग्रामीण चेतना समिति राघोपुर के सभागार में पांच दिनी वित्तीय समावेशन जागरूकता का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नाबार्ड के डीजीएम अवधेश कुमार, सेंट्रल बैंक के डीजीएम आरएन सिदोलिया, बलिया-इटावा ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष इंद्रमोहन उतरेजा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर इंडियन स्कूल आफ माइक्रो फाइनेंस फार वुमेन गुजरात से आए प्रशिक्षक हेतल पाठक व विवेक शुक्ल ने प्रशिक्षुओं को नाबार्ड पर आधारित बैंक योजनाओं, नो फील खाता खोलना, किसान क्रेडिट कार्ड, कृषि कार्य के लिए कम ब्याज पर ऋण, बंटाईदार किसानों को संयुक्त देयता ऋण, सूदखोरों से मुक्ति के लिए साहूकार ऋण मुक्ति योजना आदि के बारे में जानकारी दी। मुख्य अतिथि डीजीएम अवधेश कुमार व विशिष्ट अतिथि आरएन सिदोलिया ने कहा कि लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। कहा कि बैंकिंग सेवाओं के प्रति जागरूक होने से ही गांव की गरीबी, व पिछड़ेपन से मुक्ति पाई जा सकती है। इटावा ग्रामीण बैंक के चेयरमैन इंद्रमोहन उतरेजा, सेंट्रल बैंक के एलडीएम अभय कुमार सिन्हा, डीसीएम नाबार्ड आरके बरनवाल, एनएन कुंवर, ओमप्रकाश सिंह आदि ने वित्तीय समावेशन के प्रति जागृति को आर्थिक उन्नयन का सफल साधन बताया। संस्था के निदेशक फादर ज्ञान प्रकाश ने जागरूकता के प्रति प्रतिबद्धता जताई। संचालन शिवजी व रामकिसुन ने किया। आभार प्रकाश संस्था के निदेशक फादर ज्ञान प्रकाश ने किया।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें