एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पेड़ से लटकता मिला वृद्ध का शव

Ballia Updated Thu, 21 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

रतसर। गड़वार क्षेत्र के नूरपुर गांव के कुमार डेरा निवासी 65 वर्षीय बली चौहान का शव बुधवार को पेड़ से लटकता मिला। पुलिस ने शव को अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। उधर, मृतक के बेटे ने पिता की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण बुधवार की सुबह ईंट भट्ठे पर काम करने गए तो वहां एक पेड़ से बली चौहान का शव लटकता दिखा। यह देख उनमें सनसनी फैल गई। लोगों के शोर मचाने पर वहां भीड़ जुट गई। बाद में परिजनों ने शव को नीचे उतारा। इसी बीच थानाध्यक्ष रामाश्रय भारती वहां पहुंच गए और मौका मुआयना कर शव को अंत्य परीक्षण के लिए भेजवा दिया। मृत बली के पुत्र बब्बन चौहान ने अपने पिता की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। बताया कि अपने जान-माल की रक्षा के लिए उसने एसपी सहित थानाध्यक्ष को भी पत्र देकर सुरक्षा की गुहार लगाई थी। कुछ दिनों पूर्व मृतक के पोते का अपहरण किया गया था। उसी कड़ी में उसके पिता की हत्या की गई है। बब्बन ने ग्राम पंचायत के प्रधानी का चुनाव लड़ा था। गांव के कई लोगों से उसकी रंजिश भी चल रही है। गड़वार थानाध्यक्ष रामाश्रय भारती ने बताया कि मौत संदिग्ध लग रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें