एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए व्यापारी मुखर

Ballia Updated Tue, 05 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बांसडीह। कसबा निवासी दो सराफा व्यवसायियों की हत्या का खुलासा न होने पर विभिन्न संगठनों ने रोष व्यक्त किया है। साथ ही घटना के खुलासे व व्यापारियों की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कसबे के युवा व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष विजय कुमार गुलर के आवास पर सोमवार को व्यापारियों की बैठक में हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होने पर आक्रोश व्यक्त किया गया। कहा कि पुलिस अपराधियों का खुलासा व उनकी सुरक्षा की व्यवस्था नहीं करती तो हम आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
बैठक को संबोधित करने वालों में विजय कुमार गुल्लर, कादिरशाह, मनोज साहु, राजकुमार गुप्ता, राजेश जायसवाल, अनिल सोनी, लोकनाथ गुप्ता, अनवर हुसैन, अरविंद चौरसिया, विष्णु गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन

उधर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक कसबे स्थित नागेश्वर बाबा के मंदिर परिसर में हुई। इसमें प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद गांधी ने कहा कि सभ्य समाज के लिए आए दिन हत्या व लूट जैसी घटना अभिशाप है। ऐसी घटनाओं पर जल्द रोक नहीं लगी तो व्यापारी आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर विद्याशंकर प्रसाद, अशोक कुमार गुप्ता, झमन सिंह, शत्रुधभनवर्मा, रिंकू पहलवान, भरत प्रसाद, गणेश प्रसाद, केशव, अवधेश, दीलिप गुप्ता, चंद्रबली वर्मा, रंजन श्रीवास्तव आदि रहे।
इसी क्रम में कसबे के ही परशुराम सेना के अध्यक्ष अनिल तिवारी अधियार के नेतृत्व में उनके आवास पर बैठक आयोजित किया गया। इसमें सराफा व्यवसायियों के हत्यारों की शीघ्र की गिरफ्तारी की मांग की। इस मौके अवधेश गुप्ता, डा. डीके शुक्ला, राजकुमार तिवारी, विनय मिश्रा, वीर बहादुर तिवारी, जाकिर हुसैन, राजेश तुरहा आदि रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें