एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

कुंभ से लौट रही पिकप पलटी, एक की मौत

Ballia Updated Tue, 12 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बलिया। इलाहाबाद से कुंभ स्नान कराने बाद वापस बिहार लौट रहे पिकप सवार श्रद्धालुओं का वाहन सोमवार की सुबह हल्दी थाना क्षेत्र के गहलौत बस्ती के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें एक की व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सात स्नानार्थी गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। उधर मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर शव को अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार प्रांत के सीतामढ़ी निवासी 13 लोग एक पिकप में सवार होकर प्रयागराज में आयोजित शिवरात्रि पर्व पर लगने वाले कुंभ मेले में स्नान के लिए गए थे। रविवार को स्नान करने के बाद सभी लोग उसी पिकप पर सवार होकर बलिया के रास्ते बिहार के लिए जा रहे थे।
इसी बीच सोमवार की सुबह पांच बजे हल्दी थाना क्षेत्र के बादिलपुर के पास सड़क पर अचानक एक भैंसा आ गया। उसेे बचाने में पिकप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में पिकप सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि सीतामढ़ी जिले के रंजीतपुर निवासी उमेश यादव (40) की मौके पर मौत हो गई। आसपास के लोगाें ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। घायलों में रंजीतपुर के ही रहने वाले रामविनय राय (30), बृजमोहन (25), विधायक कुंवर (60), जयकिशोर यादव (50), महेंद्र शाह (38), जोधारी राय (50), कमल यादव (60) हैं जिनकी हालत गंभीर बनी हुई। सभी घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। मृतक के परिजन समाचार लिखे जाने तक अंत्य परीक्षण के बाद शव मिलने का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें