एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

कमिश्नर ने सुने वाद, दिखाए सख्त तेवर

Ballia Updated Wed, 20 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बलिया। जिले में तहसील दिवस पर राजस्व, पुलिस, शिक्षा, ग्राम विकास से संबंधित विभिन्न मामलों के साथ ही तमाम शिकायतें प्रस्तुत की गईं। जिसमें से कुछ ही मामलों का निबटारा मौके पर ही हो गया। जबकि बाकी के मामलों को संबंधित विभागों के सुपुर्द कर दिया गया। माडल तहसील परिसर में एसडीएम खेमपाल सिंह और सीओ सिटी पीयूष कुमार सिंह की देखरेख में हुए तहसील दिवस पर फरियादी उमड़ पड़े। कई मामलों में एसडीएम ने मातहतों को फटकार लगाई। कहा कि कार्य में कोताही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिल्थरारोड संवाददाता : मंडलायुक्त शहाबुद्दीन मोहम्मद ने तहसील दिवस पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों के त्वरित निस्तारण का कड़ा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि वादों का निस्ताण गुणवत्तापरक होना चाहिए। तहसील दिवस पर अचानक बिल्थरारोड पहुंचे मंडलायुक्त ने कहा कि मामलों के निस्तारण में रुचि नहीं लेने वाले अधिकारियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। तहसील दिवस में एकसार गांव निवासी शाहिद ने प्रार्थना पत्र देकर तुर्तीपार स्थित पेट्रोल पंप से हुई मोटर पंप चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं किए जाने की शिकायत की। इस पर मंडलायुक्त ने थानाध्यक्ष उभांव को कड़ी फटकार लगाते हुए। मोलनापुर निवासी रणजीत सिंह ने श्मसान की भूमि पर अवैध कब्जे के संबंध में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। खेत मजदूर सभा के नेता भास्कर द्विवेदी ने कहोरवां खुर्द, कुंडैल नियामत अली आदि ग्रामों में लोहिया आवास आवंटन में धांधली का आरोप लगाया। बहुता चौक उपाध्याय ग्राम निवासी राजेश कुमार ने खुली बैठक न कर लोहिया आवास आवंटन प्रधान द्वारा अपने चहेतों को करने का आरोप लगाया। शेखपुर ग्राम निवासी पीरा यादव ने पट्टीदारों द्वारा घर का निर्माण रोकने और मारपीट की शिकायत की। कुल 35 प्रार्थनापत्रों में छह का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष प्रार्थनापत्रों में राजस्व, समाज कल्याण, पुलिस, शिक्षा, विकास आदि विभागों से संबंधित मामले शामिल रहे। तीन प्रार्थनापत्रों को आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को संदर्भित कर दिया गया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी पीसी श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी मुनव्वर अली, समेत विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें