एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पुलिस ने खोली पोल, गढ़ी थी लूट की झूठी कहानी

Ballia Updated Sun, 24 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

दुबहर। थाना क्षेत्र के पिपरा गांव के पास गुजरात के गांधीनगर से घर लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की घटना को पुलिस ने मनगढंत बताया है। कहा कि आरोपी कहानी बनाकर लोगों को भ्रमित कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के रामपुर बोहा निवासी मुटन यादव पुत्र उमानाथ यादव ने तहरीर देकर शुक्रवार को लूट की घटना में अपने को घायल बताते हुए गांव के ही चार लोगों पर आरोप लगाया था। इसमें से दो लोगों को पुलिस ने रात में ही हिरासत में ले लिया व पूछताछ शुरू की। आरोपियों ने अपनी सफाई प्रस्तुत की तो पुलिस की आंख खुल गई। बाद में घायल युवक से पूछताछ की गई तो उसने सब कुछ उगल दिया। पुलिस को बताया कि वह गुजरात गया ही नहीं था, बल्कि चंद्रशेखर नगर में अपने ससुराल में दो दिन पूर्व ही आकर रुका था, वहीं से घर वालों को झांसा देने के लिए कहानी गढ़ी थी। थानाध्यक्ष विमलेंदु ने बताया कि सख्ती बरतने के बाद घायल युवक ने झूठ को स्वीकार कर लिया। उसके खिलाफ धारा 282 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें