एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

रिंग बांध निर्माण को मात्र 115 काश्तकारों की सहमति

Ballia Updated Mon, 22 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

रामगढ़। बैरिया थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव स्थित काली मंदिर पर रविवार की दोपहर बाढ़ विभाग के सहायक अभियंता कुमार गौरव के नेतृत्व में कास्तकारों की बैठक हुई। कुमार गौरव ने बताया कि टेगरहीं से दुबेछपरा तक रिंग बंधा के निर्माण और मरम्मत के लिए शासन द्वारा छह करोड़ 75 लाख रुपये का धन स्वीकृति हुआ है। ताकि समय रहते 50 हजार से अधिक आबादी के लोगों को बाढ़ और कटान से निजात दिलाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री गौरव ने बताया कि रिंग बंधे के निर्माण में कास्तकारों की भूमि पड़ रही है। जिसमें शासन के मंशा के अनुरूप 80 फीसदी लोगाें की सहमति जरूरी है। सहमति पर ही रिंग बंधे का निर्माण कराया जा सकेगा। बताया कि शासन ने एक नई परियोजना के तहत नक्शे के अनुसार टेंगरही से दुबेछपरा तक कुल 4800 मीटर रिंग बंधे को बनाने के लिए छह करोड़ 75 लाख रुपये की धन स्वीकृति प्रदान कर दिया है। जिसमें 715 कास्तकारों की जमीन पड़ रही है। जिसमें से 115 कास्तकाराें ने सहमति प्रदान की है, जो शासन की मंशा के अनुरूप काफी कम है। इसके निर्माण के लिए अधिकारियों ने डोर-टु-डोर कास्तकारों से मिलने का निर्णय लिया। ताकि समय रहते संभावित जन-धन की हानि को बचाया जा सके। इस मौके पर श्याम सिंह बघेल, जगदीश पाठक, गिरीश चंद्र श्रीवास्तव, प्रवीण कुमार पाल, देवानंद, रामअवध जोशी, सचिदानंद, पारस नाथ तिवारी, अनिल तिवारी, रिंकू तिवारी, शंभू नाथ तिवारी, विनोद तिवारी, ग्राम प्रधान शुकंतला देवी, राजनाथ यादव, मुन्ना यादव आदि लोग मौजूद रहे।
सूत्रों की मानें तो इस बंधे के निर्माण के लिए वर्षों पहले दुबेछपरा टेंगरही रिंग बंधा को मजबूत और मरम्मत के नाम पर पूर्व एमएलसी विक्रमादित्य पांडेय के प्रयास से धन आवंटित हुआ था लेकिन कतिपय कारणों से धन पुन: वापस हो गया। क्यों कि रिंग बंधा का कुछ हिस्सा उदई छपरा से लेकर दुबेछपरा तक गीता प्रेस गोरखपुर द्वारा 1942 में बनवाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें