d अमर उजाला ब्यूरो
बलिया। नगर के बहेरी स्थित दिल्ली पब्लिक कान्वेंट स्कूल के 10 छात्रों ने 10 सीजीपीए अंक अर्जित किए। इसमें मेराज खां, हरिशंकर प्रसाद, जिशान खां, आकाश गिरी, मो. ताबिश, आदित्य कुमार दूबे आदि रहे। साथ ही 9.8 सीजीपीए में पायल गुप्ता, अमीत कुमार सिंह, आशीष कुमार यादव तथा 9.6 सीजीपीए में शिवम कुमार मौर्या, मो. आरिफ एवं 9.4 सीजीपीए मेें दीपा गुप्ता, सिद्धार्थ गुप्ता, गौरव राय दिग्विजय कुमार दूवे, विकास कुमार गिरी, अनूप कुमार यादव, राजनंदिनी, ऋतिक कुमार प्रमुख रहे। इस मौके पर संस्था के प्रबंधन कमेटी की ओर से मो. इमरान खा, शाहीन अख्तर और मो. एसटी इमाम ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसी क्रम में नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल माल्देपुर में 10 सीजीपीए पाने वाले छात्रों में भैया विकास विक्रम सिंह, ज्ञानेंद्र सागर, अंकित सिंह, बलवंत यादव, कुमार हिमांशु, शिवेंद्र प्रताप सिंह, आदित्य प्रताप सिंह, सौरभ राय, अंकुर राय, सचिन कुमार सिंह, मिथिलेश कुमार यादव, अमर कुमार दूबे शामिल हैं। स्कूल के प्रधानाचार्य श्रवण कुमार सिंह ने सभी छात्रों को मिष्ठान खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जेपी नगर गड़वार रोड स्थित एचकेजी किंडर गार्टेन आवासीय विद्यालय के सभी छात्र ए वन एवं ए टू ग्रेड से पास हुए। 10 सीजीपीए प्राप्त करने वालों में अंजली गिरी, रोहन चौहान, मुकेश कुमार राजभर, नदीम खां, शिवम सोनी प्रमुख रहे। विद्यालय के प्रबंधक हरेंद्र कुमार गुप्ता ने छात्रों को मिठाई खिलाई।
हनुमानगंज के ज्ञानपीठिका सीनियर सेकेंडरी स्कूल जीराबस्ती में 10 सीजीपीए ग्रेड पाने वाले छात्रों में प्रिया सिंह, प्रियदर्शिनी सिंह, वंदना उपाध्याय आदि रहीं। विद्यालय की प्रबंधक रीना सिंह एवं प्रधानाचार्य हेमा चंद्रा ने सभी छात्रों को बधाई दी है।
फेफना के जवाहर नवोदय विद्यालय सिंहाचवर के 20 छात्रोें ने 10 सीजीपीए ग्रेड प्राप्त कर विद्यालय को गौरवांवित किया है। जिसमें अजय कुमार चौहान, हिमंाशु राय, मनीष मौर्य, मयंक कुमार, पूजा शर्मा, पूजा सिंह, राजकुमार, सुधांशु, अभिजीत गुप्ता, अमित मौर्य, अमित सिंह, अंकित गुप्ता, गौरव सिंह, किरन गुप्ता, मनीष वर्मा, राजीव सिंह, राजू प्रजापति, विनय यादव, विशाखा अनुश्री, शालू गुप्ता आदि हैं। प्रधानाचार्य बीके कुलश्रेष्ठ ने छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
गड़वार के द होराइजन स्कूल त्रिकालपुर गड़वार के काजल पांडेय, विजयेश और श्रृष्टि ने 10 सीजीपीए प्राप्त किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य एस सिंह ने सभी अव्वल छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
सुखपुरा के बसंतपुर स्थित सूर्यबदन विद्यापीठ में 10 सीजीपीए प्राप्त करने वालों में रंजना सिंह, रवि कुमार पटेल, वेदप्रकाश, बृजेश कुमार सिंह, स्नेहा सिंह, शिबू सिंह, अभिजीत पांडेय रहे।
रसड़ा के देवस्थली विद्यापीठ में 10 सीजीपीए अंक पाने वाले छात्रों में प्रियंका सिंह, आकाश गुप्ता, विवेक वर्मा, नितीश श्रीवास्तव, अमीत सिंह, राहुल कुमार, सुधांशु शेखर, रवि रंजन, अभिषेक पांडेय, अमित कुमार आदि प्रमुख रहे। 9.8 पाने वाले 20 छात्र एवं 9.6 सीजीपीए पाने वालों में 31 छात्र हैं। 9.4 सीजीपीए पाने वाले 22 छात्र हैं। प्रधानाचार्य पीसी श्रीवास्तव ने मिष्ठान खिलाकर छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
दुबहर के सेंट जेवियर्स स्कूल धरहरा के छात्र रामप्रकाश गिरी ने 9.6 सीजीपीए प्राप्त किया है। लोकेश कुमार ने 10 सीजीपीए अंक प्राप्त ैकिया। कुंवर कान्वेंट सहतवार की छात्रा श्रेया राय पुत्री योगेश दयाल निवासी जनाड़ी ने 10 सीजीपीए प्राप्त किया।
रेवती के मनस्थली एजूकेशन सेंटर के अभिषेक कुमार सिंह ने 10 , प्रियांशु वर्मा तथा अभिजीत पांडेय 9.6, प्रदीप तिवारी 9.4, विशाल शेखर सिंह 9.2 प्राप्त किया है। प्रबंधक डा. अरुण प्रकाश तिवारी ने सबको बधाई दी। श्री तिवारी ने बताया कि 10 सीजीपीए पाने वालों को स्कूल पुरस्कार एवं छात्रवृत्ति देगा।
बिल्थरारोड के सेंट जेवियर्स स्कूल के दस छात्रों ने सीजीपीए 10 ग्रेड हासिल किया है। जिसमें विशाल, पंकज, गजाला परवीन, अमित मिश्र, संजय, प्रीति, अमित, अनामिका, मेराज, हरिशंकर, जीशान, आकाश मो. ताबिश एवं आदित्य दूबे शामिल है।
प्रधानाचार्य डा. जेआर मिश्र ने सफल छात्रों को शुभकामनाएं दी। एमएमडी पब्लिक स्कूल में स्वराज शुभम मिश्र, अनुराग, विशाल, सच्चिदानंद, ज्ञानतोष, विद्यासागर, अंबालिका, सौरभ, अभिनव, आदित्य प्रकाश ने 10 सीजीपीए हासिल किया। प्रधानाचार्य एसके मिश्र ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। नवजीवन इंग्लिस स्कूल में अनुराग, सर्वजीत, शमशाद सीजीपीए 10 पाए। प्रिंसिपल ग्रेसी जान ने छात्रों को बधाई दी।
सिकंदरपुर के ज्ञान कुंज एकेडमी बंशीबजार के 20 छात्रों ने 10, पांच छात्रों ने 9.6, दो छात्रों ने 9.4 और पांच छात्रों ने 9.2 सीजीपीए हासिल किया। विद्यालय के प्रबंधक डीएन सिंह और प्रधानाचार्य सुधा पांडेय ने अव्वल छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सुरेमनपुर के श्रीधर विद्यापीठ बैरिया के प्रधानाचार्य कौशल सिंह ने बताया कि विद्यालय के छह छात्रों ने 10 सीजीपीए प्राप्त किया। जिसमें अनुराग सिंह, देवेंद्र कुमार पासवान, उपदेश कुमार सिंह, नीलम तिवारी, आकांक्षा उपाध्याय एवं अनुराग कुमार हैं।