बलिया। पल्स पोलियो जागरूकता रैली शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर से निकाली गई। रैली का उद्घाटन प्रभारी सीएमओ डा. पीके सिंह एवं एसीएमओ डा. मंसूर अहमद ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। रैली विभिन्न मार्गों होते हुए रेलवे स्टेशन परिसर पहुंची, जहां सभा के रूप में तब्दील हो गई।
सभा को संबोधित करते हुए एसीएमओ ने कहा कि पोलियो एक खतरनाक बीमारी है। इसे हम दो बूंद पिलाकर समाप्त कर सकते हैं। इसके लिए हम सभी को जागरूक होने की जरूरत है। बताया कि 13 जनवरी 2014 तक पोलियो मुक्त भारत बनाना है। इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति को जागने एवं जगाने की जरूरत है। कहा कि 16 जून को होने वाले पल्स पोलियो के लिए शून्य से पांच वर्ष के 2,16,000 बच्चों को लक्षित करके सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रभारी सीएमओ ने कहा कि पोलियो के दिन जिलाधिकारी के निर्देशानुसार 60 प्रतिशत बच्चों को पोलियो की दो बूंद खुराक पिलानी है। इसके लिए रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, टेंपो एवं टैक्सी स्टैंड, ईंट भट्ठा, मलिन बस्ती एवं ग्राम्यांचलों में कर्मियों की तैनाती कर दी गई है। कहा कि उनका दायित्व है कि उनसे कोई बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रह जाए। इस मौके पर एसीएमओ डा. लल्लन प्रसाद, डा. एसबी सिंह, डा. संजय कुमार, सिकंदर खां, अफसर आलम, बद्री यादव, असगर अली, अफसर आलम, मंगल पांडेय, हेमंत मिश्रा, शैलेंद्र पांडेय, वाईडी मिश्रा, सीडीपीओ, आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका, आशा, एनसीसी के लोग मौजूद रहे।