पकड़ी थाना क्षेत्र के चकरी गांव में हौसलाबुलंद बदमाशों ने एक युवक की गला रेत कर खेत में फेंक दिया। युवक के घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दिया। इस दौरान उसके भाई ने खेत में लहूलुहान पड़े युवक को पहचान लिया। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टर ने घायल का प्राथमिक उपचार कर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
बताया जाता है कि सोमवार की रात बदमाशों ने मुकेश चौहान (18) निवासी चकरी थाना पकड़ी को हत्या की नीयत से गला रेत कर खेत में फेंक दिया। युवक कई घंटों तक उसी हाल में खेत में पड़ा रहा। पीड़ित युवक का भाई उसकी खोजबीन करते हुए घटना स्थल पर पहुंच गया।
विज्ञापन
भाई की यह दशा देख वह बदहवास हो गया। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए। लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार किया। घायल की गंभीर स्थिति को देख उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई। पुलिस घटनास्थल का जायजा लिया और जांच पड़ताल में जुट गई। इस घटना से आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है।