एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

युवक को गोली मारी, भर्ती

Banda Updated Thu, 11 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बांदा। दरवाजे पर बैठे युवक को गांव के ही कुछ लोगों ने गोली मार दी। पुलिस ने देर रात उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के कनवारा हिनवा डेरा की है। बुधवार को शाम प्रदीप कुमार (25) पुत्र दुर्जन प्रसाद भाइयों के साथ दरवाजे पर बैठा हुआ था तभी कई लोग आ गए। वे नशे में थे। हाथों में असलहे थे। इनमें से एक ने प्रदीप को गोली मार दी। गोली बाई जांघ में लगी। प्रदीप का कहना है कि कार्यवाहक प्रधान राजकुमार उर्फ बल्लू ने उसे गोली मारी है। उसके साथ तीन लोग और थे। घायलावस्था में प्रदीप को कोतवाली लाया गया। वहां से उसे जिला अस्पताल भेजा गया। इसी बीच आरोपी कार्यवाहक प्रधान की मां कारीदेवी कोतवाली पहुंच गई और उन्होंने बताया कि प्रदीप कुमार आदि गांव की आवारा गाय को मार रहे थे। मना किया तो उनके घर में आकर मारपीट की। कारीदेवी का कहना है कि प्रदीप को गोली किसने मारी उसे पता नहीं है। कहा उसके पुत्र ने प्रदीप को गोली नहीं मारी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें