एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

फूलों से सिलेंडर की पूजा

Banda Updated Sat, 13 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बांदा। भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा ने महंगाई को लेकर केंद्र सरकार की आलोचन की। फूल-मालाओं से गैस सिलेंडर की पूजा कर व्यंग्य कसते हुए कहा कि ये अब इस्तेमाल नहीं पूजने की चीज बन गए हैं। साथ ही दिवंगत नेता राजमाता विजयाराजे सिंधिया का जन्मदिन भी उन्होंने मनाया।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री कमलावती के नेतृत्व में यह आयोजन किया गया था। इस मौके पर आयोजित गोष्ठी में सब्सिडी वाले गैस सिलेंडरों में की गई कटौती और दामों में वृद्धि पर केंद्र सरकार को कोसा गया। महिला नेताओं ने कहा कि कांग्रेस सरकार में डीजल-पेट्रोल के दामों में लगातार वृद्धि हुई है। अब गैस सिलेंडर में सब्सिडी खत्म करके जनता के मुंह से रोटी छीनने की कोशिश की गई है। इस अवसर पर विनोद जैन, सुमन तिवारी, रईसा इकबाल, विनय प्रभा, छाया चौबे, गीता सिंह, रेखा सिंह, ममता सिंह, पार्वती देवी, सीता सोनी, हेमा साहू, पुष्पा गोस्वामी सहित अखिलेश श्रीवास्तव, बालमुकुंद शुक्ला, अशोक त्रिपाठी जीतू, उमाशंकर तिवारी, जीतेंद्रराज साहू, संतोष अवस्थी शामिल रहे। साथ ही राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर कहा गया कि केंद्र को बर्खास्त किया जाए नहीं तो महिला मोर्चा योजनाबद्ध ढंग से संघर्ष करेगी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें