एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

दिन में स्ट्रीट लाइट जलने पर वेतन रोका

Banda Updated Sun, 21 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बांदा। दिन में स्ट्रीट लाइट जलने पर लगाम न लगने से खफा जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाते हुए बांदा नगर पालिका परिषद के संबंधित लिपिक का वेतन रोक दिया है। गृहकर वसूली में फिसड्डी होने पर मटौंध और तिंदवारी नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को खबरदार किया है। अधिशासी अधिकारियों को एक सप्ताह में कंप्यूटर न सीखने पर वेतन रोकने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को कलेक्ट्रेट में त्योहारों के मद्देनजर निकायों और जल संस्थान के कार्यों की समीक्षा के दौरान डीएम जीएस नवीन कुमार ने मलेरिया अधिकारी से कहा कि रोजाना चार वार्डों में फागिंग कराएं। जल संस्थान अधिशासी अभियंता से कहा कि खराब हैंडपंप तत्काल दुरुस्त किए जाएं। अपर जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि शहर में औचक निरीक्षण कर सफाई की हकीकत देखें। डीएम ने अधिशासी अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी कि किसी भी दशा में दिन में स्ट्रीट लाइट जलती पाई गई तो वह बख्शे नहीं जाएंगे। दिन में स्ट्रीट लाइट पाए जाने पर बांदा नगर पालिका के विद्युत लिपिक का वेतन रोकने का निर्देश दिया। गृहकर की कम वसूली पर ईओ मटौंध और तिंदवारी पर नाराजगी जताई। सभी ईओ से कहा कि ई-गर्वेनेंस सुविधाएं प्रदान करने के लिए एक सप्ताह में कंप्यूटर सीखें वरना उनका वेतन रोक दिया जाएगा। डीएम ने सफाई कर्मियों को हाफ जैकेट टाइप और दस्ताने दिए जाने के निर्देश दिए। मीटिंग में खाद्य अपमिश्रण अधिकारी के नदारद रहने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई को कहा। बैठक में एडीएम केएन सिंह, डिप्टी कलेक्टर सुभाषचंद्र प्रजापति, जल संस्थान अधिशासी अभियंता शीलनिधि शुक्ला, निकायों के अधिशासी अधिकारी, जल निगम परियोजना प्रबंधक, सफाई निरीक्षक जितेंद्र गांधी, एलबीसी सईद अहमद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें