एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

साईं बाबा की निकाली भव्य पालकी

Banda Updated Thu, 25 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

अतर्रा। दशहरा पर शिरडी के साईं बाबा की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। हजारों श्रद्धालु साईं बाबा के जयकारे लगाते रहे। जगह-जगह पालकी रोक कर उनकी आरती उतारी और प्रसाद वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग पर रहूसत माइनर के पास स्थित साईं मंदिर से बुधवार को दोपहर शोभा यात्रा अतर्रा के लिए रवाना हुई। कसबे में प्रवेश करते ही नहर पुल पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने अगुवानी की। बांदा रोड, नरैनी रोड, बिसंडा रोड व बदौसा रोड में भ्रमण के दौरान श्रद्धालुओं ने अपने-अपने घरों के सामने साईं बाबा की आरती उतारी और प्रसाद वितरित किया। नगर भ्रमण के बाद यात्रा वापस मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। साईं मंडल कार्यकर्ता व पदाधिकारी व्यवस्था संभाले रहे। महिला श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर भागीदारी की।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें