एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

हाईवोल्टेज से फुंके उपकरण, वृद्धा झुलसी

Banda Updated Wed, 14 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बांदा। एचटी लाइन का तार टूटकर एलटी लाइन में गिर गया। हाईवोल्टेज से घरों में लगे विद्युत उपकरण फुंक गए। वृद्धा करंट से झुलस गई। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के रयान गांव में मंगलवार को सुबह हाईटेंशन लाइन का जर्जर तार टूट कर 220 वोल्ट के तार में गिर गया। इससे हाईवोल्टेज करंट लोगों के घरों में दौड़ने लगा। लोगों ने उपकरण फुंकने के डर से आनन-फानन स्वीच बंद किया। कई लोगों के विद्युत उपकरण फुंक गए। इसी बीच गांव में वृद्धा मिड़िया (60) पत्नी रामेश्वर बल्ब का बटन बंद करते समय हाईटेंशन करंट की चपेट में आकर झुलस गई। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें