एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

मैजिक से टकराकर बीमा एजेंट की मौत

Banda Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बांदा। टाटा मैजिक से टकराकर बाइक सवार युवा बीमा एजेंट की मौत हो गई। राहगीरों ने मैजिक चालक को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। लाश का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना पैलानी थाना क्षेत्र के अमलोर गांव के नजदीक हुई। शनिवार को सुबह अमलोर निवासी अजीत सिंह (27) पुत्र सभाजीत सिंह बाइक पर घर से मुख्य सड़क की ओर जा रहा था। तभी पिपरहरी की ओर से अमलोर गांव जा रही टाटा मैजिक ने तेज रफ्तार हालत में बाइक को टक्कर मार दी। अजीत गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे परिजन जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे। तभी रास्ते में दम तोड़ दिया। खबर पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मृतक के घर वालों ने बताया कि अजीत एक कंपनी में बीमा एजेंट था। शनिवार को मध्य प्रदेश से आ रहे साले और साली को लेने मुख्य सड़क पर आ रहा था। तभी यह हादसा हो गया। मृतक अपने पीछे पत्नी पूनम के अलावा एक वर्षीय पुत्री छोड़ गया है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें