एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

दावे : एड्स पुराना ओजक्षय रोग है, इलाज संभव

Banda Updated Mon, 03 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बांदा। एड्स कोई नया मर्ज नहीं है। आयुर्वेद मनीषियों ने इसे हजारों वर्ष पूर्व खोज लिया था। तब इसे ओजक्षय रोग के नाम से जाना जाता था। इसका इलाज आयुर्वेद पद्धति से संभव है। यह दावा है आयुर्वेद चिकित्सक और बोर्ड आफ आयुर्वेद एंड यूनानी चिकित्सा पद्धति उत्तर प्रदेश सदस्य डा.मदनगोपाल वाजपेयी का।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

दिव्य चिकित्सा भवन पनगरा (बांदा) में आयोजित गोष्ठी में श्री वाजपेयी ने कहा कि संयम और सावधानी ही रोग मुक्ति का सबसे अच्छा तरीका है। आयुर्वेद का जोर हमेशा इसी पर रहा है। आयुर्वेद अपनाकर न सिर्फ एड्स बल्कि शरीर को दुष्प्रभावित करने वाली बहुत सी बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि सभी एचआईवी पाजीटिव एड्स रोगी नहीं होते।राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि संयमित जीवन अपनाकर इस रोग की भयावहता को कम किया जा सकता है। डा.खुशीराम शर्मा ने आयुर्वेद में उपलब्ध इस रोग से बचाव के तरीके बताए। गोष्ठी आयोजन में साझेदार पंडित शिवदत्त वाजपेयी मेमोरियल स्कूल आफ आयुर्वेद नर्सिंग छात्रावास अधीक्षक अनुराधा शुक्ला ने कहा कि जागरूकता फैलाकर इस बीमारी से काफी हद तक बचा जा सकता है। नर्सिंग स्कूल की छात्रा निशा, दीप्ति, शिखा, आरती और मोनिका ने भी गोष्ठी को संबोधित किया। छात्राओं ने एड्स के प्रति जन जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। संचालन आशुतोष शुक्ल द्वारा किया गया। विद्यालय प्रबंधक अनंतराम त्रिपाठी ने आभार जताया। वैद्य महादेव प्रसाद तिवारी, डा.वेद प्रताप वाजपेयी, डा.उत्तममिश्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें