बांदा। सुरताल चैलेंज प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल में जूनियर व सीनियर वर्ग से 15-15 प्रतिभागियों का मेगा फाइनल के लिए चयन किया गया है। नृत्य और गायन में कुल 55 प्रतिभागियों को स्थान मिला है। आयोजकों ने कहा है कि पिछली प्रतियोगिता के विजेता को भी फाइनल में प्रवेश दिया जा सकता है। मंगलवार को देर रात खत्म डांस के सेमीफाइनल में जूनियर वर्ग में आर्यन, अनुष्का सिंह, दिव्यांशी गुप्ता, अनीशा, सौरभ प्रजापति, साक्षी सिंह, श्रेया शुक्ला, गौरवी सोनी, आयुशी यादव, श्रद्धा तिवारी, तनीषा, अभय श्रीवास्तव, प्रतिष्ठा शुक्ला, राधिका यादव और अखिलेश राज तथा सीनियर वर्ग शादाब अहमद, स्वतंत्र गुप्ता, शरद शिवहरे, उत्तम कुमार, ए बानो, स्तुती शर्मा, धीरज कुमार, पंकज, इमरान, हाशिम उल्ला, मिथलेश, आकाश त्रिपाठी, निकिता गोयल, प्रदीप साहू, गौरांगी और नीरज ने मेगा फाइनल के लिए क्वालीफाई किया है। समिति का कहना है कि 5-5 अन्य प्रतिभागी निर्णायकों की पसंद के अनुसार पुन: मेगा फाइनल में स्थान बना सकेंगे। उन्हीं प्रतिभागियों पर विचार होगा जिनका प्रदर्शन सेमीफाइनल में अच्छा रहा, लेकिन कुछ अंतर से वह फाइनल में स्थान बनाने से चूक गए। ब्यूरो
और पढ़ें