एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

जयंती पर डा. श्यामलाल को याद किया

Banda Updated Wed, 02 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बांदा। मंगलवार सुबह बलखंडी नाका चौराहे पर स्थित स्मारक पार्क में बांदा नगर पालिका के अध्यक्ष रहे डा.श्यामलाल शर्मा को 113वीं जयंती पर याद किया गया। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विनोद जैन और पूर्व अध्यक्ष राजकुमार राज व संजय गुप्ता आदि ने प्रतिमा पर फूल चढ़ाए।  सादे समारोह में ‘विकास पुरुष’ डा.शर्मा की उपलब्धियां बयान की गईं। शहर में पेयजल के लिए पाइप लाइन, आवागमन के लिए पक्की गलियां, बिजली आदि उन्हीं के कार्यकाल में अस्तित्व में आईं। पूर्व विधायक प्रो.चंद्रप्रकाश शर्मा, पूर्व प्रधानाचार्य बाबूलाल गुप्त सहित डा.आरए त्रिपाठी, अशोक त्रिपाठी जीतू, व्यापारी नेता संतोष कुमार गुप्त, रामआसरे गुप्त, अनिल कुमार सोनी, कर्मचारी नेता अमरदत्त शर्मा, नगर पालिका सदस्य पप्पू सहित डा.शर्मा के पौत्र प्रदीप शर्मा, हिमांशु शर्मा और पुत्र श्रीष कुमार शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें