एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

प्रबंध समिति प्रशिक्षण खत्म

Banda Updated Sun, 06 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

गिरवां (बांदा)। महुआ ब्लाक के न्याय पंचायत संसाधन केंद्र अर्जुनाह में तीन दिवसीय स्कूल प्रबंधन समिति प्रशिक्षण खत्म हो गया। प्रत्येक विद्यालय के प्रबंध समिति अध्यक्ष, एक अभिभावक सदस्य तथा पदेन सचिव/विद्यालय के प्रधानाध्यापक शामिल हुए।प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण दाता सह समन्वयक रफी अहमद व अकील अहमद ने कहा कि प्रबंध समिति की पहली जिम्मेदारी विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन तथा विद्यालय में बच्चों के ठहराव की है। विद्यालय में व्यवस्था की देखरेख तथा निर्माण कार्य, यूनीफार्म, पुताई व मरम्मत आदि जिम्मेदारी भी समिति को निभानी है। विकलांग बच्चों की शिक्षा तथा ड्राप आउट बच्चों के विषय में शिक्षा व्यवस्था के दिशा-निर्देश दिए गए। प्रशिक्षण की शुरुआत ग्राम प्रधान उमाकांत ने की। प्रशिक्षण में संकुल क्षेत्र के 14 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के 42 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। समापन प्रधान संघ महुआ अध्यक्ष प्रेमनारायण द्विवेदी ने किया। संकुल प्रभारी पंकज श्रीवास्तव तथा केशर देवी, बाबूलाल, सुमित्रा देवी, राजाभइया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें