नरैनी। गिरवां थाना क्षेत्र के प्रेमपुर गांव में रमाशंकर सिंह के पशुबाड़े में रविवार की रात आग लग गई। कड़ी मशक्कत के बाद पड़ोसियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन पशुबाड़े में बंधी दुधारू भैंस और गाय की मौत हो गई। रमाशंकर के भाई कुंदन सिंह के घर में भी आग की चिंगारियां पहुंचने से आग भड़क उठी और ढाई कुंतल धान और कई बोरा खाद नष्ट हो गई। बाद में फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। पशु चिकित्सक ने दोनों मवेशियों का पोस्टमार्टम किया है।