बांदा। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) मंडल अध्यक्ष बैजनाथ अवस्थी की अगुवाई में किसानों ने मंगलवार को मंडलायुक्त कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष बलराम तिवारी ने कहा कि सरकार ने मुफ्त सिंचाई की घोषणा कर शासनादेश जारी कर दिया है। बावजूद इसके सिंचाई वसूली जा रही है। तहसीलदारों का कहना है कि उनके पास शासन से वसूली रोकने का कोई आदेश नहीं आया।
और पढ़ें
उधर, किसान यूनियन की नरैनी तहसील इकाई ने वसूली रोके जाने को उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। तहसील अध्यक्ष रसिक बिहारी खरे ने कहा कि प्रदेश सरकार ने नहरों, सरकारी नलकूपों की सिंचाई माफ कर शासनादेश सभी जिला मुख्यालयों में भेज दिया है। नरैनी तहसील में इसकी अनदेखी की जा रही है। कहा कि वसूली पर शीघ्र रोक नहीं लगी तो संगठन सड़क पर उतरने को बाध्य होगा। महेश्वरी प्रसाद दीक्षित, विष्णु द्विवेदी आदि मौजूद रहे।