एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बार एसोसिएशन चुनाव में 40 ने कराया नामांकन

Banda Updated Sat, 23 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बबेरू। तहसील बार एसोसिएशन चुनाव में 40 प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए। अध्यक्ष व महामंत्री के लिए पांच-पांच नामांकन हुए। शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापस लिए जा सकेंगे। मतदान 28 फरवरी को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को चुनाव अधिकारी उमाकांत तिवारी के देखरेख में नामांकन प्रक्रिया पूरी हुई। अध्यक्ष पद के लिए रामप्रताप वर्मा, भागवत प्रसाद प्रजापति, रंजीत सिंह, रमेेश पवार और मैकूलाल प्रजापति ने पर्चे दाखिल किए। महासचिव पद पर दिनेश सिंह पाल, गुलाब यादव, रामसुफल, रामेंद्र सिंह व बाबूलाल प्रजापति ने नामांकन कराया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष में चंद्रपाल कुशवाहा, शिवकुमार सिंह सामान्य उपाध्यक्ष में रामजी द्विवेदी व नरोत्तम सिंह ने पर्चे भरे। कनिष्ठ उपाध्यक्ष में राजेंद्र प्रसाद का इकलौता पर्चा दाखिल होने से निर्विरोध निर्वाचित होना तय है।
संयुक्त सचिव में दुर्जन प्रजापति, सुनील निषाद, छेदीलाल पटेल, पुस्तकालय अध्यक्ष में शिव शंकर, अमरेंद्र विश्वकर्मा, रामकिशोर यादव कोषाध्यक्ष में मनोज कुमार श्रीवास्तव व लालमन यादव आमने-सामने हैं। वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य में मोहम्मद हनीफ, रामशरण प्रजापति, प्रदुमभन, बाबूलाल प्रजापति, अंजीन श्रीवास्तव व कनिष्ठ सदस्य में रामेंद्र कुमार, कृष्णकांत प्रजापति, सुनील कुमार पांडेय (प्रथम), रामखेलावन, रामगोपाल प्रजापति, केशव प्रसाद, देशराज, शिवलखन, विष्णु प्रसाद, राममिलन, सुनील कुमार (द्वितीय), महेश कुमार ने नामांकन कराया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें