एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

रेलवे स्काउट ने की मंदिरों की सफाई

Banda Updated Mon, 11 Mar 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बांदा। उत्तर मध्य रेलवे भारत स्काउट-गाइड ने रविवार को श्रमदान करके कई मंदिरों की सफाई की। दो ग्रुपों में बंटे स्काउट छात्रों ने सफाई के प्रति लोगों को सचेत भी किया। रेलवे टीम के ग्रुप लीडर शीवेंद्र सिंह सेंगर और ओपने क्रू टीम के लीडर दीनदयाल सोनी रहे। स्काउट छात्रों ने वार्ड नंबर-18 में श्रमदान करके अतर्रा चुंगी चौकी के पास स्थित मंदिर, सेठ का बाड़ा, अलीगंज रामलीला मैदान और शिव मंदिरों की सफाई की। स्थानीय नगर पालिका सदस्य रामप्रसाद सोनी भी उपस्थित रहे। रेलवे ग्रुप की तरफ से मोहम्मद मजीद, इमरान खां, शादाब खां, आमिर खां और ओपेन रोवर क्रू टीम में ब्रजेश कुमार, कुलदीप, राजेश कुमार व बालकृष्ण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवदर्शन महाविद्यालय कल्याणपुर (तिंदवारी) में स्काउट-गाइड प्रशिक्षण में स्काउट गाइडों को तमाम गुर सिखाए। महाविद्यालय प्रबंधक रविप्रकाश सिंह ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरूआत कराई। गाइड में सरोजनी नायडू टोली और स्काउट में सरदार भगतसिंह टोली अव्वल रही। टेंट निर्माण गाइड में मदर टेरेसा टोली व इंदिरा गांधी टोली और स्काउट मेें रवींद्रनाथ टोली व सरदार भगतसिंह टोली ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पाया। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में स्वामी विवेकानंद टोली प्रथम व सुभाषचंद्र बोस टोली दूसरे स्थान पर रही। संचालन डा. ऊषा द्विवेदी ने किया।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें