बांदा। जिला विज्ञान क्लब का दो दिवसीय विज्ञान महोत्सव रविवार को खत्म हो गया। विज्ञान गीत और नाटक के जरिए कुपोषण, पोलियो की जानकारियां और वैज्ञानिक चमत्कार बताए गए। आयोजकों और प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
विकास भवन में आयोजित समारोह के अंतिम दिन सीडीओ प्रमोद शर्मा ने आयोजन की सराहना की। अर्थ एवं संख्याधिकारी आरडी यादव को विवेक विज्ञान संचारक सम्मान से नवाजा गया। इनके अलावा केसीएनआईटी अध्यक्ष अरुण निगम, सरस्वती बालिका इंटर कालेज की डा.अमृता सिंह, प्रधानाचार्य जीजीआईसी तिंदवारी जकिया खान, प्रधानाचार्य जेपी शर्मा इंटर कालेज बबेरू डा.अनिल सिंह गौर, प्रिसिंपल विवेकानंद इंटर कालेज नरैनी भूरेलाल पांडेय, विज्ञान शिक्षक रितु सक्सेना, मंजू दीक्षित, शकीला खातून, प्रीति अवस्थी, आरती पांडेय और नरेंद्र को भी सम्मान प्रदान किए गए। प्रतिभागी बच्चों में विज्ञान नाटक में ज्ञानगंगा मंदिर को प्रथम पुरस्कार दिया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में उमा रैकवार प्रथम, गीता प्रजापति द्वितीय व अंशिका को तृतीय पुरस्कार मिला। यह तीनों ज्ञानगंगा मंदिर बांदा की हैं। विज्ञान गीत के लिए उमा रैकवार प्रथम, वीरेंद्र द्वितीय और अंजली को तृतीय स्थान मिला। समापन अवसर पर सहायक निदेशक मस्त्य ज्ञानेंद्र सिंह, डा.निरंजन, डा.आनंद निर्णायक के रूप में उपस्थित रहे। क्लब जिला समन्वयक सनी कुमार ने सभी का आभार जताया।