बांदा। कौमी एकता वारसी एकेडमी के तत्वावधान में आयोजित जश्ने वारिस पाक में रविवार को दूसरे दिन लंगर हुआ। शुद्ध शाकाहारी भंडारा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
रायफल क्लब ग्राउंड में आयोजित लंगर में शामिल होने बांदा के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों और आसपास के जिलों से भी श्रद्धालु आए थे। एकेडमी कार्यकर्ताओं ने हरेक की जमकर आवभगत की।
इसके पूर्व शनिवार की रात मौलाना कामिल मसूदी की सदारत में जलसा हुआ। मौलाना मुश्ताक अहमद मुशाहदी ने वारिस पाक के कई करिश्में बयान किए। यह भी उनका पैगाम बताया कि हर इंसान से मोहब्बत करो चाहे वह किसी भी धर्म-मजहब का मानने वाला हो। मौलाना आमिर मसूदी ने वारिस पाक की शान में शेर पढ़े। पप्पन वारसी, इन्ना वारसी, हबीब, सफदर, शमीम, जानू, अब्दुल मुईज, शानू, खालिक, इदरीस, रईस अली आदि शामिल रहे।