बांदा। मंडल मुख्यालय के स्पोर्ट्स स्टेडियम में सवा लाख रुपये की लागत से बन रहा टर्फ विकेट लापरवाही की भेंट चढ़ गया है। चार माह में 80 फीसदी भी काम नहीं हुआ है। जिला व मंडल स्तर के क्रिकेट ट्रायल भी प्रभावित हैं।
शासन से चार माह पूर्व ही एक लाख 11 हजार रुपये की धनराशि भी अवमुक्त हो गई है। टर्फ विकेट के निर्माण की जिम्मेदारी लोकनिर्माण विभाग खंड तृतीय को सौंपी गई है। नियमत: इस टर्फ विकेट को एक माह में तैयार हो जाना चाहिए, पर चार माह से इसमें 80 फीसदी भी काम नहीं हो सका। माह भर से कार्य ठप पड़ा है। फिलहाल टर्फ विकेट तैयार न होने से स्टेडियम में जिला, मंडल व रणजी स्तर के क्रिकेट ट्रायल नहीं हो पा रहे हैं। उधर, जिला क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा ने कहा कि तकनीकी मामला है। टर्फ विकेट में समय तो लगता ही है। विकेट का निर्माण अनवरत चल रहा है। मई में इसे खेलने योग्य बना दिया जाएगा।