एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सड़क हादसों में 20 घायल

Banda Updated Wed, 01 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बांदा। सड़क दुर्घटनाओं में महिला समेत सात राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर बबेरू में टेंपो पलटने से दस से ज्यादा लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आजाद नगर (अतर्रा) निवासी ओमप्रकाश (25) पुत्र राम सिंह सविता, मूलचंद्र (26) पुत्र शिवरतन और अशोक (22) पुत्र मूलचंद्र पिकअप में डीजे लेकर नरैनी शादी में गए थे। सोमवार की रात वापस लौटते समय पिकअप वाहन नरैनी से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर पेड़ से टकरा गया। तीनों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। लखुटिया (कानपुर) निवासी अंब्रेश शर्मा (28) पुत्र शिव प्रसाद शर्मा अपनी ससुराल बबेरू में किराना की दुकान किए है। बाजार से दुकान आते समय ट्रैक्टर की टक्कर से घायल हो गया।
चांदीपुर (हमीरपुर) गांव निवासी मुकेश कुमार (22) पुत्र नत्थू श्रीवास व साथी अनिल (20) पुत्र गौरीशंकर के साथ बाइक से अपने दोस्त की इंगेजमेंट रस्म में शामिल होने रतौली (महोबा) गया था। सोमवार की रात स्कार्पियों ने टक्कर मारकर जख्मी कर दिया। उधर, रामकुमारी (40) पत्नी रामनरेश (अतर्रा) बाइक पर नरैनी जाते समय गिरकर चुटहिल हो गई। एक अन्य घटना में भभुवा (बबेरू) निवासी गोपी (12) पुत्र शैलेंद्र कुमार अरहर उसाते समय घायल हो गया।
विज्ञापन

बबेरू प्रतिनिधि के अनुसार सवारियों से खचाखच भरी टेंपो पलट जाने से 12 यात्री घायल हो गए। तीन सवारों को हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। मंगलवार को ओरन से लगभग 20 सवारियां भरकर बबेरू आ रहा टेंपो गरिमा गैस एजेंसी के पास पलट गया। टेंपो सवार विजय (35) पुत्र तिजोला व राजकुमार (45) पुत्र किशोरा, रामबरन (25) पुत्र संतू निवासी समसुद्दीनपुर, कुंती (45) पत्नी चुन्नू व उसकी पुत्री गीता (10) निवासी मुंगुस, गुड़िया (10) पुत्री राजकुमार (बबेरू), महेंद्र (25) पुत्र रामबली निवासी गली गढेहरा (रीवां) समेत 12 लोग घायल हुए।
गंभीर रुप से घायल विजय, कुंती और राजकुमार को जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। चालक टेंपो छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें