एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

हज यात्रियों की ट्रेनिंग 23 को

Banda Updated Sun, 16 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बांदा। इस वर्ष हज यात्रा पर जा रहे बांदा और चित्रकूट के हज यात्रियों को यहां 23 जून को खानकाह इंटर कालेज सभागार में ट्रेनिंग दी जाएगी। जिला हज प्रशिक्षक हाजी गुलाम मुस्तफा ने बताया कि राज्य हज कमेटी के निर्देशन में दो चरणों में ट्रेनिंग होगी। पहले चरण में हज के तौर-तरीके बताकर एचएटी कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा। मदरसा दारुल उलूम रब्बानियां के अकील मियां ने हज यात्रियों से कहा है कि पहले चरण की ट्रेनिंग में जरूर शरीक हों। खानकाह इंटर कालेज प्रबंधक हाजी मोहम्मद फारुक ने भी यही अपील की है। प्रशिक्षक ने बताया कि बांदा से 156 और चित्रकूट से तीन हज यात्री इस वर्ष हज पर जाएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें