एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

युवती ने फांसी लगाकर जान दी

Banda Updated Mon, 24 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बांदा। संदिग्ध परिस्थितियों में युवती ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। देहात कोतवाली क्षेत्र पचनेही गांव निवासी भोली (20) पुत्री कप्तान सिंह ने शनिवार की रात घर में मां की साड़ी से छप्पर की धन्नी में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बारे में पिता ने बताया कि गांव का ही युवक उससे शादी करने का दबाव बना रहा था। अक्सर उसे फोन करता था। इसी बात पर मां ने उसे डांट दिया था। भोली के बड़े भाई धर्मेंद्र की दो साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। वह सीआरपीएफ जवान था। मृतक आश्रित में भोली को नौकरी मिलनी थी। कोतवाली प्रभारी अनीता सिंह चौहान ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम-प्रसंग का है। मामले की जांच की जा रही है। दूसरी घटना में कलावती (30) पत्नी राजेंद्र निवासी अलिहा (बिसंडा) शनिवार की रात घर में जहर खा लिया। उधर, बिसंडा गांव निवासी गुड़िया (28) पत्नी संजय ने रविवार को दोपहर घर में जहरीला पदार्थ निगल लिया। दोनों घटनाओं के पीछे गृहकलह बताई गई। एक अन्य घटना में जसपुरा क्षेत्र के नारायण गांव निवासी ज्ञानी (22) पुत्र भूरा केवट ने रविवार को घर में जहर खा लिया। परिजनों ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें