एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

परेशान ग्रामीणों ने जाम लगाया

Banda Updated Sat, 29 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बबेरू/अतर्रा। बारिश से अतर्रा व बबेरू के तमाम मोहल्लों व तहसील परिसर में जल भराव की स्थिति बनी हुई है। बबेरू में नाराज ग्रामीणों ने कमासिन रोड पर जाम लगा दिया। आश्वासन पर दो घंटे बाद जाम खत्म हुआ। बबेरू में जमुनिहा पुरवा, अंबेडकर नगर, दशहरा मैदान, करुइहा पुरवा, राघव थोक, टीचर्स कालोनी, बनतलवा व तहसील परिसर में जल भराव से जन जीवन अस्त-व्यस्त है। परेशान ग्रामीणों ने शुक्रवार को कमासिन रोड पर जाम लगाकर आवागमन ठप कर दिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी केसी सिंह के आश्वासन पर दो घंटे बाद जाम खत्म हुआ। उधर, अतर्रा में लखन कालोनी,बांदा रोड, गोखिया रोड, चूड़ी गली, तेल वाली गली, दामूगंज आदि में जल भराव है। त्रिलोकी चौरिहा, उमेशचंद्र गुप्ता, नत्थू रैदास, संतोष समेत कई लोगों के मकान ढह गए। नगर पालिका कर्मी जल निकासी की व्यवस्था करने में नाकाम रहे। नवनिर्मित तहसील परिसर में जल भराव से अधिवक्ता व वादकारी परेशान रहे। अतर्रा ग्रामीण समेत बरेहंडा, गुमाई, तेंदुही, पुनाहुर आदि में कई कच्चे मकान गिरने की खबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें