एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

शौक के लिए करते हैं राजनीति-श्यामाचरण

Banda Updated Mon, 01 Jul 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बबेरू। पूर्व सांसद व लोकसभा प्रत्याशी श्यामा चरण गुप्त का कहना है कि तमाम नेता रोजी-रोटी के लिए राजनीति करते हैं पर उनके लिए यह शौक है। नेता जी (मुलायम सिंह) राजनीति में ही नहीं उनके दुख सुख के साथी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय विधायक विशंभर सिंह यादव के आवास में पार्टी पदाधिकारियों व फ्रंटल संगठनों की बैठक में पूर्व सांसद ने कहा कि वह राजनीति छोड़ सकते हैं पर पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव को नहीं। मुलायम सिंह यादव को प्रधानमंत्री बनाने के लिए उनका चुनाव जीतना जरुरी है। तभी जिले का विकास होगा। सभी गिले शिकवे भुलाकर चुनाव में कामयाबी के लिए जुटने का आह्वान किया। संसदीय क्षेत्र प्रभारी गरौठा विधायक दीप नारायण सिंह यादव ने कांग्रेस, भाजपा व बसपा को चुनौती देते हुए पार्टी प्रत्याशी को जिताने के लिए गांव-गांव जनसंपर्क करने को कहा। विधायक विशंभर सिंह यादव व जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी ने पदाधिकारियों का हौसला बढ़ाया।
बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष इमरान अली राजू, नगर पंचायत अध्यक्ष सूर्यपाल सिंह यादव, आत्माराम यादव, रामप्रकश साहू, लाखन निषाद, दिलीप सोनी, छेदीलाल गुप्त, संजय खेंगर, जाहिद खां, कृष्ण कुमार गुप्ता, संजीत यादव, भोला यादव, माता प्रसाद यादव, गणेश निषाद, हेमलता, प्रमोद यादव, चंद्रभवन, रामप्रताप वर्मा, दिनेश गुप्ता, ज्ञान यादव, बाला पटेल, राम नरेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें