एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

दलित की हत्या में तीन गिरफ्तार

Banda Updated Thu, 04 Jul 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बांदा। पीटने से पड़ोसी की मौत के मामले में आरोपी तीन सगे भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अदालत में पेश करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। खाईंपार मोहल्ले में 26 जून की रात स्वीपर बिरादरी के राहुल (28) को पड़ोस के कुछ लोगों ने पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। कानपुर में इसकी मौत हो गई थी। परिजनों ने अलीगंज पुलिस चौकी के सामने शव रखकर नेशनल हाईवे जाम कर काफी हंगामा मचाया था। मंगलवार को इस मामले में पुलिस ने आरोपी सुरेश, देवदत्त और नवलकिशोर प्रजापति पुत्रगण सुंदर को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को उन्हें अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें