बांदा। जिलाधिकारी जीएस नवीन कुमार ने शनिवार को नवनिर्मित नवाबटैंक द्वितीय व प्रागी तालाब का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रागी तालाब पुनरोद्धार में लापरवाही पर कार्यदाई संस्था अभियंता को फटकार लगाई। उप जिलाधिकारी गिरीशचंद्र शर्मा को एक्सईएन से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए। उन्होंने उद्यान विभाग को तालाब के भीटे ऊंचे करा कर इनमें छायादार व फूल के पौधों का प्लांटेशन कराने के निर्देश दिए। ब्यूरो