एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

एक्सईएन समेत चार कर्मियों पर लूट का मुकदमा

Banda Updated Wed, 10 Jul 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बांदा। सपा जिला महासचिव राजेंद्र यादव ने अधिशासी अभियंता एके रुहेला समेत चार कर्मचारियों के खिलाफ मारपीट और लूट का मुकदमा दर्ज कराया है। यह भी कहा है कि अधिशासी अभियंता को जान का खतरा है तो नौकरी छोड़कर घर में आराम करें। कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में सपा नेता ने कहा है कि 6 जुलाई की रात अधिशासी अभियंता एके रुहेला ने बिजली संबंधी बातचीत के लिए चिल्ला रोड स्थित सब स्टेशन पर बुलाया। वहां अधिशासी अभियंता और कर्मचारी आशुतोष दीक्षित कुर्सी पर बैठे थे। जब मैंने बिजली कटौती निर्धारित समय से अधिक न करने का अनुरोध किया तो रुहेला और आशुतोष ने प्रदेश सरकार के प्रति अपमानजनक शब्द कहे। अधिशासी अभियंता और कर्मचारी सुभान अली ने लोहे का राड मंगाकर मारने का संकेत किया। रुहेला ने उन्हें पकड़ लिया और अंदर ले जाकर करंट लगाने की धमकी दी। बिजली कर्मियों ने जेब से 5000 रुपये और गले से सोने की जंजीर छीन ली। बमुश्किल भागकर जान बचाई। पुलिस ने रुहेला, आशुतोष दीक्षित, सुभान अली और एक अन्य कर्मचारी के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 323, 504, 506 और 394 आईपीसी का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें