एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बेटी को लावारिस छोड़ने पर पिता बंदी

Banda Updated Thu, 08 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बांदा। छह वर्षीय मानसिक रूप से विकलांग पुत्री को लावारिस छोड़ने के आरोप में पिता के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर को गिरफ्तार कर लिया गया। बालिका को परिजनों की मौजूदगी में उसकी मां को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को संकट मोचन मंदिर के पास लावारिस छह वर्षीय बालिका को बीमारी हालत में पाए जाने पर कुछ श्रद्धालुओं ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। इसके बाद तीमारदार भी चलते बने। बुधवार को उसे चाइल्ड लाइन पदाधिकारियों ने बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया। पूछताछ में पता चला कि बालिका के पिता योगेंद्र मिश्रा व मां क्षमा उसे संकट मोचन के पास होटल में छोड़कर चले गए थे। मोहल्ले में यह बता दिया कि डायरिया से उसकी मौत हो गई और अंतिम संस्कार कर दिया। इसके पीछे यह वजह बताई गई कि माता-पिता मानसिक विकलांग पुत्री के भविष्य में शादी-ब्याह में दिक्कत को लेकर उसे लावारिस छोड़ दिया। अखबारों में फोटो छपने के बाद उसकी मौसी ने पहचान की और अस्पताल पहुंची। बालिका के मामा व नाना की मौजूदगी में उसे मां को सौंप दिया गया। बाल कल्याण समिति ने उनसे हलफनामा भी लिखवाकर लिया। बाद में बाल कल्याण समिति अध्यक्ष चंद्रमौलि श्रीवास्तव के निर्देश पर शहर कोतवाली में बालिका के पिता योगेंद्र मिश्रा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें