बांदा। मटौंध नगर पंचायत सदस्यों समेत ग्राम पंचायत चमरहा व आसपास के गांवों के तमाम लोगों ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन के बाद धरना दिया। डीएम को दिए ज्ञापन में कहा है कि नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिकित्साधिकारी डा.अजय चौरसिया का तबादला रोका जाना चाहिए। उनकेकार्यकाल में कसबा व ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को इलाज की बेहतर सुुविधा मिली। कसबा समेत हरदोनी, बसहरी, चमरहा, पचपहरा, घंडुवा, परमपुरवा, मुड़ेरी, दुरेड़ी, जखौरा आदि गांवों के लिए कोई दूसरा अस्पताल नहीं है। धरना-प्रदर्शन में नगर पंचायत अध्यक्ष बिंदादीन पाल, नगर पंचायत सदस्य श्रीविशाल, छेदीलाल रैकवार, भीषम देव प्रजापति, संतोष कुमार शुक्ला, अजय सिंह, ग्राम प्रधान चमरहा बाबूलाल, रमाकांत तिवारी, रामजी नामदेव, बिहारीलाल, रामप्रसाद आदि शामिल रहे। ब्यूरो
और पढ़ें