एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बाइक व नकदी लूटी

Banda Updated Thu, 22 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

चिल्ला/बांदा। बदमाशों ने लिपिक के पुत्र की बाइक, मोबाइल फोन व नकदी लूट ली। चार अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। संगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (चिल्ला) के लिपिक सीताराम का पुत्र नीरज मंगलवार को अपने ससुर की बाइक लेकर गुगौली गांव गया था। देर रात वापस लौटते समय घूरा तिराहे पर चार अज्ञात बदमाशों ने उसे रोक लिया और बाइक समेत दो मोेबाइल फोन व दो हजार रुपये लूट ले गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर लुटेरों का सुराग लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर नरैनी कोतवाली क्षेत्र के सराय जदीद गांव निवासी इसरार अहमद ने बेेटे के हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग एसपी से की है। शिकायतीपत्र में बताया कि मंगलवार को दोपहर उनके पुत्र इसहाक (30) पर गांव के कुछ लोगों ने हमलाकर लहूलुहान कर दिया। बेटे का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। सत्ता पक्ष के दबाव में पुलिस हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं कर रही है। परिजनों को उनसे जानमाल का खतरा बना हुआ है। इसी प्रकार कोतवाली देहात क्षेत्र के लामा गांव निवासी विजय बहादुर सिंह ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि उसकी निजी जमीन में बनाए गए तालाब में दबंग कूड़ा कचरा डालते हैं। पानी प्रदूषित हो रहा है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें