एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

राजीव गांधी व एकलव्य महाविद्यालय से उम्मीद

Banda Updated Fri, 06 Sep 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बांदा। राजकीय महाविद्यालयों में सीटें सीमित व मेरिट 80 फीसदी के ऊपर है। ऐसे में प्रवेश के लिए चिंतित छात्र-छात्राओं ने अब स्नातक व परास्नातक में प्रवेश के लिए प्राइवेट महाविद्यालयों का रुख किया है। इनमें भी मानक पूरा न होने पर इस वर्ष विश्वविद्यालय ने सीटें कम कर दी हैं। इन महाविद्यालयों में पहली मेरिट सूची 89 तथा तथा दूसरी 62 फीसदी की जारी हुई है। विश्वविद्यालय से सीटों का आवंटन गलत हो जाने तथा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में तकनीकी कमी से डिग्री कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया में दिक्कतें आ रही हैं। राजीव गांधी डीएवी महाविद्यालय व एकलव्य महाविद्यालय में सीटें भरने तक एडमिशन होगा। बृहस्पतिवार को यहां दूसरी मेरिट सूची जारी की गई। तीसरी सूची शुक्रवार को जारी होगी। आरक्षण वाले छात्रों की स्थिति तो कुछ ठीक है, पर सामान्य श्रेणी के छात्र-छात्राओं को मायूसी मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीटों में कटौती से बढ़ी मुश्किलें
महाविद्यालय में बीकॉम प्रथम वर्ष में 160 सीटें हैं। इस वर्ष यहां 246 सीटों की कटौती कर दी गई है। पिछले वर्ष बीकॉम में 406 छात्र-छात्राओं के प्रवेश लिए गए थे। इस साल सीटें कम होने से एडमिशन को लेकर मायूसी है। बीए प्रथम वर्ष में 248 सीटे हैं। विश्वविद्यालय ने बीए में इस साल 374 सीटें घटा दी हैं। बीए की पहली मेरिट सूची 81.5 फीसदी व लो 59.6 फीसदी जारी हुई। दूसरी मेरिट सूची अधिकतम 81.5 व लो 62.8 फीसदी रही। बीकॉम में पहली सूची 89.2 तथा 65.8 फीसदी तक रही। दूसरी सूची 83.6 और 63.3 फीसदी रही। बीकॉम में अभी तक 96 तथा बीए प्रथम वर्ष में 125 छात्र-छात्राओं के एडमिशन हो चुके हैं। शेष सीटें तीसरी सूची से भरी जाएंगी। यह सूची छह सितंबर को जारी होगी। बीकॉम में सामान्य में ओपेन मेरिट सूची 63, बैकवर्ड 59 तथा एससी 41.6 फीसदी रही।
क्या है एडमिशन की प्रक्रिया
राजीव गांधी डीएवी महाविद्यालय में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की रसीद, हाईस्कूल व इंटरमीडिएट मार्कशीट तथा प्रमाणपत्र, जहां से इंटर उत्तीर्ण किया है वहां की टीसी व सीसी और तीन पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना होगा। आरक्षण में शामिल छात्र-छात्राओं को जाति प्रमाणपत्र लाना अनिवार्य होगा। बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश शुल्क 5000 रुपये जमा करना होगा। 250 रुपये प्रास्पेक्टस (विवरणिका) के लिए अलग से देना होगा। इसी तरह बीकॉम प्रथम वर्ष के लिए एडमिशन शुल्क 3000 रुपये लगेगी। प्रास्ेपेक्टस के लिए 250 रुपये अलग से देना होगा।
विज्ञापन

दाखिले में सर्वर बना बाधक
बीए व बीकॉम में सीटें भरने तक प्रवेश जारी रहेगा। चस्पा मेरिट सूची के आधार पर सभी प्रमाणपत्र व फोटो के साथ प्रवेश मिलेगा। सर्वर डाउन होने तथा विश्वविद्यालय की वेबसाइट न खुलने से एडमिशन में दिक्कतें आ रही हैं। विश्वविद्यालय में शिकायत करने पर वहां फोन नहीं रिसीव होता है।
रामभरत सिंह तोमर
प्राचार्य, राजीव गांधी डीएवी महाविद्यालय, बांदा
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें